सरोज सोमानी रावतसर बनीं अखिल भारतीय महिला सेवा ट्रस्ट की ट्रस्टी

माहेश्वरी समाज सेवा समिति, रावतसर की ओर से श्रीमती सरोज सोमानी, पत्नी श्री नरेंद्र सोमानी, को अखिल भारतीय महिला सेवा ट्रस्ट की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ट्रस्टी बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। समिति ने इस उपलब्धि को रावतसर के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि श्रीमती सरोज सोमानी के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होने से समाज का गौरव बढ़ा है। उनके अनुभव, सेवा-भाव एवं समर्पण से समाज एवं संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई।

इस उपलब्धि में श्रीमती संजू बिहानी एवं श्रीमती हंसा चितलांगिया के प्रयासों की भी समिति ने सराहना की और उन्हें बधाई दी। माहेश्वरी समाज सेवा समिति ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीमती सरोज सोमानी निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें तथा अपने सेवाभावी कार्यों से समाज एवं संगठन को आगे बढ़ाती रहें। समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामना की।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal