|
श्री माहेश्वरी समाज संस्थान, ओसियां की ओर से नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री रतनलाल डागा, नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री सोहनलाल चांडक, सचिव श्री ओमप्रकाश लोहिया, कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम धूत, उपाध्यक्ष श्री जयकिशन सोनी एवं ओसियां तहसील सभा के अध्यक्ष श्री सुनील लाहोटी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज संस्थान के अध्यक्ष श्री भंवरलाल सोनी, सचिव श्री जे.पी. सोनी, कोषाध्यक्ष श्री मुरलीधर चांडक, उपाध्यक्ष श्री अशोक राठी सहित सदस्य श्री नथमल सोनी, श्री भंवरलाल सोनी (सांवरिया), श्री भगवान राठी, श्री ओमप्रकाश सोनी (तापु), श्री श्याम गिलड़ा, श्री हरनारायण सोनी, श्री भंवरलाल चांडक, श्री मुरलीधर सोनी, श्री ओमप्रकाश बूब, श्री जसराज राठी, श्री हरीश सोनी सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए समाजहित में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
|