| कोयंबटूर में 510 से अधिक दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर |
|
|
|
नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के सौजन्य से मातुश्री शांताबेन त्रिभुवनदास पटेल चैरिटेबल ट्रस्ट (टी.एम. पटेल परिवार, सूरत-गुजरात), माहेश्वरी सभा कोयंबटूर, माहेश्वरी युवा परिषद एवं सुरभि महिला मंडल, कोयंबटूर के संयुक्त तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर आयोजित किया गया। एक दिवसीय इस शिविर में तमिलनाडु के विभिन्न शहरों एवं दूरदराज के गांवों से 510 से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे। नारायण सेवा संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लाभार्थियों की जांच एवं परामर्श के साथ 3डी प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशियल लिम्ब, हाथ-पैर एवं कैलिपर्स के लिए आवश्यक माप लिए। इनमें से 410 से अधिक दिव्यांगजनों को आगामी एक-दो माह में पुन: कोयंबटूर में शिविर आयोजित कर नि:शुल्क कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे, जबकि 10 लाभार्थियों का शल्य चिकित्सा के लिए चयन किया गया है। शिविर में माहेश्वरी युवा परिषद एवं सुरभि महिला मंडल के सदस्यों ने पूरे समर्पण एवं सेवाभाव के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उनकी नि:स्वार्थ सेवा एवं आत्मीय सहयोग ने शिविर में आए दिव्यांगजनों और उनके परिजनों का मन जीत लिया। उल्लेखनीय है कि कोयंबटूर माहेश्वरी सभा पिछले तीन वर्षों से इस सेवा कार्य के लिए माहेश्वरी भवन नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं शिविर के लाभार्थी हरीश भाई टी. पटेल, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, राजस्थानी संघ के अध्यक्ष संतोष मूंदड़ा, महावीर गोशाला के अध्यक्ष प्रसन्न कोठारी, दामोदर सोमानी, प्रदीप करनानी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी ने नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम को इस सेवा कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने समाजबंधुओं से ऐसे सेवा कार्यों में अधिकाधिक सहयोग देने का आह्वान करते हुए कहा कि संस्थान की सेवाओं को देखकर वे भावुक हो गए। उन्होंने दिव्यांग भाई-बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए तथा आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढऩा चाहिए। उल्लेखनीय है कि नारायण सेवा संस्थान वर्ष 1985 से नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव को उनकी अद्वितीय सेवा भावना के लिए पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। वहीं संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल को वर्ष 2023 में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिविर में माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा परिषद एवं सुरभि महिला मंडल की ओर से गिरीराज फोमरा, गिरीराज चांडक, ओमप्रकाश चांडक, दामोदर सोमानी, प्रदीप करनानी, रुपनारायण सोमाणी, सुमिरन मालू, शिव मंत्री, लक्ष्मीकांत भुराडिय़ा, मनोज गग्गड़, दीपक सोमाणी, वीणा मूंदड़ा, अन्नु कांकाणी, अंजु माहेश्वरी, सुरेश मालाणी, किरण मालाणी, यश मालाणी, ज्योति मालाणी, विजय नाथाणी, स्वाति नाथाणी, अमिशा करनाणी, महेंद्र मालाणी सहित अनेक सदस्यों ने सेवाएं प्रदान कीं। समाज की ओर से सभी सेवाभावी सदस्यों, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
|
|
| 10 August 2026 |
| एक शाम भगवान महेश के नाम' में गूंजा आध्यात्मिक संदेश |