| रजत जयंती वर्ष में सेवा, समर्पण और शिवभक्ति का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है मद्रास कांवड़ संघ |
|
|
मद्रास कांवड़ संघ, चेन्नई द्वारा आयोजित रजत जयंती वर्ष (2002-2026) की पावन कांवड़ यात्रा श्रद्धा, सेवा और शिवभक्ति के अद्भुत संगम के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। संघ के 85 शिवभक्त श्रद्धालु अब तक चार दिवसीय पदयात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं। यात्रा के प्रथम चार पड़ाव असरगंज, मनिया मोड़, जिलेबिया मोड़ एवं अबरखा में संपन्न हुए, जहां देशभर से आने वाले हजारों कांवड़ यात्रियों के लिए संघ द्वारा नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मद्रास कांवड़ संघ ने कांवड़ यात्रा को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए उसे सेवा ही शिव आराधना का स्वरूप प्रदान किया है। प्रत्येक पड़ाव पर नि:शुल्क भोजन प्रसादी, नींबू शिकंजी, लाल शरबत, फल सेवा, शीतल पेयजल, विश्राम, प्राथमिक चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सेवाओं का प्रतिदिन हजारों कांवड़ यात्रियों को लाभ मिल रहा है। संघ के स्वयंसेवक प्रात:काल से देर रात्रि तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। भोजन वितरण, जल सेवा, फल वितरण, विश्राम व्यवस्था और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सभी व्यवस्थाओं का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर आयोजित भव्य भक्ति संध्या श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट पवन शर्मा 'निर्मल' अपनी भजन मंडली के साथ प्रतिदिन भगवान शिव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दे रहे हैं। उनके भजनों पर हजारों शिवभक्त देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठते हैं। पूरा कांवड़ पथ बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है। मद्रास कांवड़ संघ के चेयरमैन ओम प्रकाश डागा ने कहा कि रजत जयंती वर्ष संघ के लिए गौरव और सौभाग्य का अवसर है। पिछले 25 वर्षों से संघ का उद्देश्य केवल कांवड़ यात्रा करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक शिवभक्तों की नि:स्वार्थ सेवा करना रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों कांवडिय़ों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता ही संघ की सबसे बड़ी उपलब्धि है। संघ के अध्यक्ष संजय मूंदड़ा ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर नि:शुल्क भोजन प्रसादी, फल सेवा, नींबू शिकंजी, लाल शरबत, शीतल जल, प्राथमिक चिकित्सा, बाम सेवा, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी पड़ाव गोडिय़ारी एवं अंतिम पड़ाव देवघर द्वार पर सेवा कार्यों का विस्तार किया जाएगा। विशेष रूप से डाक बम कांवडिय़ों के लिए फल, शिकंजी, लाल शरबत और बाम सेवा की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लगातार दौड़कर आने वाले शिवभक्तों को तत्काल राहत मिल सके। संघ के कोषाध्यक्ष राजेश भौतिका ने बताया कि प्रत्येक सेवा शिविर में भोजन, पेयजल, फल वितरण तथा अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुचारु एवं सम्मानजनक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। संयोजिका मीना डागा ने बताया कि रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक पड़ाव पर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण तैयार किया गया है। प्रतिदिन आयोजित भव्य भजन संध्या, सामूहिक आरती और सेवा कार्यक्रमों ने पूरी यात्रा को शिवमय बना दिया है। महिला श्रद्धालुओं एवं वरिष्ठ कांवडिय़ों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यात्रा का शेष भाग भी इसी उत्साह, सेवा और समर्पण के साथ संपन्न होगा, ताकि अधिक से अधिक शिवभक्तों को सेवा का लाभ मिल सके और मद्रास कांवड़ संघ का रजत जयंती वर्ष वास्तव में सेवा, समर्पण और शिवभक्ति का स्वर्णिम अध्याय बनकर स्थापित हो।
|
|
| 06 August 2026 |
| अमेरिका ईरान युद्ध- सौ संगीता लाहोटी, पुणे |
|
| 06 August 2026 |
| रजत जयंती वर्ष में सेवा, समर्पण और शिवभक्ति का स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है मद्रास कांवड़ संघ |
|
| 06 August 2026 |
| अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव सम्पन्न |