अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव सम्पन्न

अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के वर्ष 2026-2029 के लिए हुए चुनाव में सत्यनारायण न्याती (केकड़ी) निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। माहेश्वरी भवन, ब्यावर में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी गोपाल मालू तथा सहायक चुनाव अधिकारियों सीए रमेशचंद्र राठी एवं ओमप्रकाश लढ्ढा ने किया। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

अध्यक्ष सत्यनारायण न्याती ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए रमेशचंद्र राठी (किशनगढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. एल.एन. बलदुआ (ब्यावर) एवं रमेशचंद्र मूंदड़ा (पीसांगन) को उपाध्यक्ष, रमेश एच. माहेश्वरी (ब्यावर) को महामंत्री नियुक्त किया। संयुक्त मंत्रियों के रूप में मनोहर कोगटा (बिजयनगर), लक्ष्मीनिवास डोडिया (सरवाड़) एवं अनिल बियाणी (किशनगढ़) को जिम्मेदारी सौंपी गई। ओमप्रकाश मुर्किया (अजमेर) को कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश लोगड़ (नसीराबाद) को प्रचार मंत्री (पीआरओ) तथा नरेंद्र लढ्ढा (अजमेर) को संगठन मंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश चुनाव अधिकारी ताराचंद माहेश्वरी, केंद्रीय पर्यवेक्षक रामवतार आगीवाल एवं रमेश कुमार भैया, प्रदेश पर्यवेक्षक सुरेशचंद झंवर (कुचामन) तथा निवर्तमान अध्यक्ष संदीप मूंदड़ा एवं महामंत्री अशोक जेथलिया का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, सरवाड़, केकड़ी, बिजयनगर एवं पीसांगन की क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही माहेश्वरी पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष दिलीप जाजू, क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष जुगलकिशोर मनिहार सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष राम कुंवार भूतड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम तोषनीवाल, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा संयुक्त मंत्री रमाकांत बालदी, महासभा कार्यकारी समिति सदस्य विजय शंकर मूंदड़ा, अजमेर माहेश्वरी कृष्णगंज समिति के अध्यक्ष सुभाष नुवाल, महामंत्री जगदीश प्रसाद झवर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन गोपाल बालदी, सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्रीकांत बालदी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सारढा, राधामोहन सारढा किशनगढ़, भगवती प्रसाद राठी अजमेर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी सरवाड़, तेजकरण सोनी किशनगढ़, सूरजनायरण ईनाणी सराधना, श्री बल्लभ माहेश्वरी, बालमुकुंद माहेश्वरी, देवकीनंद लाखोटिया, किशनगढ़ पंचायत बोर्ड अध्यक्ष शिवचरण ईनाणी, गोपाल लाल काबरा, ओम प्रकाश मालू, रामवतार डोडिया, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष शिवप्रकाश तोषनीवाल, शिवरतन मूंदड़ा, निरंजन तोषनीवाल, अशोक काबरा, प्रदेश संयुक्त मंत्री राजेंद्र कुमार न्याती, गोपाल लाल बियानी, रमेशचंद्र मागधणा, माहेश्वरी मंडल केकड़ी के अध्यक्ष टीकम चंद आगीवाल, सचिव महावीर प्रसाद बागला, भागचंद मूंदड़ा, भगवानस्वरूप राठी, अनिल राठी, माहेश्वरी पंचायत बोर्ड फूलियाकला के अध्यक्ष ताराचंद हेडा, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करेगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal