सावन की मस्ती में माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी की पूल पार्टी आयोजित

माहेश्वरी कला संस्कृति, वाराणसी द्वारा 28 जुलाई 2026 को जयपुरिया स्कूल, पड़ाव में सावन के अवसर पर पूल पार्टी का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश और पानी की फुहारों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 40 सदस्य एवं 40 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे पूल में बच्चों ने जमकर आनंद लिया, जबकि बड़े पूल में सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों के साथ यादगार पल बिताए। स्वादिष्ट भोजन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिसके लिए ऋषि पटवारी का विशेष आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजिका श्रुति जाजू एवं नेहा जाखोटिया ने किया। कार्यक्रम की सफलता पर अध्यक्ष पूजा चांडक, मंत्री राधिका डागा एवं कोषाध्यक्ष पूजा पटवारी ने सभी सदस्यों, बच्चों एवं संयोजिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे सावन उत्सव की यादगार प्रस्तुति बताया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal