| जलगांव जिला माहेश्वरी सभा ने किया परिवारों का सम्मान |
|
|
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के प्रेरक संदेश बेटी को जल्दी ब्याहो, बहू को खूब पढ़ाओ के अनुरूप सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में जलगांव जिला माहेश्वरी सभा ने प्रेरणादायी पहल करने वाले दो परिवारों का सम्मान किया। चित्तेगांव निवासी श्री संजयकुमार झंवर ने अपनी सुपुत्री कु. वैष्णवी का विवाह 20 वर्ष की आयु में तथा पालधी निवासी श्री पंकज सोमाणी ने अपने सुपुत्र मुकुंद का विवाह 23 वर्ष की आयु में संपन्न कर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जलगांव जिला माहेश्वरी सभा द्वारा दोनों परिवारों का सम्मान किया गया। समारोह में महासभा सदस्य प्रा. संजय दहाड़, मनीष झवर, शैलेश मंत्री, जिला अध्यक्ष तेजस देपुरा, संगठन मंत्री विजय झंवर, प्रदेश सदस्य सुनील झवर, जिलासभा सदस्य डॉ. महेंद्र टावरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभा ने इस पहल को समाज में सकारात्मक सोच एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया। |
|
| 23 July 2026 |
| जलगांव जिला माहेश्वरी सभा ने किया परिवारों का सम्मान |