वरिष्ठजनों के सम्मान के साथ 'शिवांश' स्मारिका का भव्य विमोचन

माहेश्वरी समाज प्रण्यास सीकर द्वारा 21 जून 2026, रविवार को स्थानीय माहेश्वरी भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ पुरुष एवं महिला सदस्यों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इसी अवसर पर समाज की वार्षिक स्मारिका 'शिवांश' का भव्य विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रख्यात समाजसेवी श्री दिनेश बियाणी एवं माहेश्वरी समाज पुण्यास की वर्तमान कार्यसमिति के अध्यक्ष श्री पन्नालाल सारड़ा रहे। दोनों अतिथियों ने समाज में वरिष्ठजनों के अनुभव एवं योगदान को अमूल्य बताते हुए उनके सम्मान को समाज की गौरवशाली परंपरा बताया।

समारोह में शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. जी.एल. राठी, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एन.सी. चेचाणी तथा वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. भाला की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने वरिष्ठजनों के स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम काबरा, श्री मदनगोपाल बियाणी, श्री महेश होलाणी, श्री दिनेश बियाणी सहित अनेक वरिष्ठ समाजबंधु उपस्थित रहे। गौसेवा के लिए समर्पित श्री गोपाल सोमानी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वर्तमान कार्यसमिति के सचिव श्री गिरीश कुमार सोमाणी, कोषाध्यक्ष श्री अरूण मंत्री वं समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम संयोजक श्री दिनेश काबरा सहित कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम कर समारोह को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया।

समारोह के दौरान 'शिवांश' स्मारिका के प्रधान संपादक श्री सुरेश कुमार मालपानी, सह-संपादक श्री पंकज धूत तथा श्री शरद मूंधड़ा का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने स्मारिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए इसे समाज के इतिहास, गतिविधियों एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, समाज की एकजुटता तथा सेवा एवं संस्कारों की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal