विनोद माहेश्वरी दोबारा बने जिला माहेश्वरी महासभा फिरोजाबाद के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

जिला माहेश्वरी महासभा फिरोजाबाद के चुनाव जलेसर रोड स्थित एक रेस्तरां में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव में विनोद माहेश्वरी को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि कपिल माहेश्वरी को मंत्री तथा प्रशांत माहेश्वरी को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी सुधीर मोहन माहेश्वरी (एडवोकेट) ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अलीगढ़ से आए अभय माहेश्वरी तथा सह-पर्यवेक्षक रघुवंश राठी की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचित कार्यकारिणी में किशन राठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, रामकिशोर राठी एवं हेमंत माहेश्वरी को सहमंत्री, गिरीश माहेश्वरी को संगठन मंत्री, सुधीर राठी को ऑडिटर, निर्मल माहेश्वरी को प्रचार मंत्री तथा संजीव माहेश्वरी को युवा महामंत्री चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद माहेश्वरी ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों को नई गति देने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी। विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान गोपी माहेश्वरी, प्रमोद माहेश्वरी, बॉबी माहेश्वरी, प्रो. रवि माहेश्वरी, हिमांशु राठी, राजेंद्र कुमार राठी, आदर्श राठी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थितजनों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal