| इचलकरंजी में 'परिवार समय' संकल्प पत्र का भव्य विमोचन |
|
|
श्री महेश सेवा समिति अंतर्गत श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा समाज में सकारात्मक जीवनशैली एवं पारिवारिक संस्कारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित '12 माह - 12 संकल्प' अभियान के अंतर्गत जुलाई माह के 'परिवार समय' संकल्प पत्र का भव्य विमोचन महेश नवमी महोत्सव-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में समाज की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। संकल्प पत्र का विमोचन श्री रमाकांत मालू, श्री ब्रजमोहन फोफलिया एवं श्री प्रहलादराज भूतड़ा के शुभहस्तों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री द्वारिकाधीश सारडा, श्री वेणुगोपाल मूंदड़ा, श्री लक्ष्मीकांत बांगड़, श्री विनीत तोषनीवाल, श्री मुकेश खाबानी एवं श्री दयानंद बाहेती सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। 'परिवार समय' संकल्प के माध्यम से प्रत्येक परिवार से प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट बिना मोबाइल परिवार के साथ समय बिताने का आह्वान किया गया। बोर्ड गेम्स, पारिवारिक चर्चा, मनोरंजन तथा आत्मीय संवाद जैसे सरल माध्यमों से परिवार में प्रेम, संस्कार, संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।
विमोचन के पश्चात मंडल के अध्यक्ष श्री अखिल अशोक कुमार बाहेती ने मंच से उपस्थित समाजबंधुओं को 'परिवार समय' संकल्प सामूहिक रूप से दोहरवाया तथा सभी परिवारों से प्रतिदिन 30 मिनट मोबाइल से दूर रहकर परिवार के साथ समय बिताने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संकल्प की सार्थकता तभी है जब उसे केवल पढ़ा न जाए, बल्कि पूरे परिवार द्वारा प्रतिदिन जीवन में उतारा जाए। मंडल की ओर से बताया गया कि '12 माह - 12 संकल्प' अभियान का उद्देश्य केवल संकल्प पत्र जारी करना नहीं, बल्कि समाज में छोटी-छोटी सकारात्मक आदतों को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह एक नया संकल्प समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है, जिसे पूरे माह परिवार सहित अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में मंडल के सचिव श्री अक्षय जाखोटिया, उपाध्यक्ष श्री सर्वेश डालिया, सहसचिव श्री अभिषेक परतानी सहित कैलाश जाजू, शुभम भूतड़ा, गोपाल मोहता, मयंक सोमानी, अंकुर भराडिया, विकास रांदड़, अभिलाष राठी, आशीष बांगड़ एवं शिशिर जाजू सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में मंडल ने समाज के सभी परिवारों से 'परिवार समय' संकल्प को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि 'यदि प्रतिदिन केवल 30 मिनट परिवार के नाम किए जाएँ, तो यही समय आने वाली पीढिय़ों के संस्कार, मजबूत रिश्तों और सुखी परिवार का सबसे बड़ा आधार बन सकता है।'
|
|
| 27 June 2026 |
| संगमनेर में धूमधाम से मनाई गई महेश नवमी |
|
| 27 June 2026 |
| इचलकरंजी में 'परिवार समय' संकल्प पत्र का भव्य विमोचन |