| माहेश्वरी महिला मंडल बालोद द्वारा 101 किलो फलों का वितरण |
|
|
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर एकादशी के दिन माहेश्वरी महिला मंडल बालोद द्वारा सेवा एवं मानवता का प्रेरणादायी कार्य करते हुए 101 किलो फलों का वितरण किया गया। यह वितरण गवर्नमेंट हॉस्पिटल, निशक्तजन छात्रावास, वृद्धाश्रम एवं सफाई कर्मी मातृशक्तियों के बीच किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगीता टुवाणी, रीता टावरी एवं प्रेम काबरा ने बताया कि यह महिला संगठन का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा अभियान है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहयोग एवं संवेदनाओं को पहुंचाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पल्लवी टावरी, रामेश्वरी टावरी, पूजा तापडिय़ा, भावना टावरी, प्रीति चांडक, रजनी टुवाणी, ममता टावरी, संगीता टावरी, ज्योति टावरी, प्रेम मुंद्रा, यशोदा चांडक एवं श्वेता टावरी सहित महिला मंडल की अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। उपरोक्त जानकारी स्थानीय सचिव किरण काबरा द्वारा प्रदान की गई। माहेश्वरी पंचायत एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने इस सेवा कार्य के सफल संयोजन हेतु महिला मंडल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं
|