| चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा के चुनाव सम्पन्न |
|
|
चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा की निर्वाचन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई। समाज के सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री कमलेश काबरा को अध्यक्ष एवं श्री अश्विन तोतला को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नेतृत्व समाज को संगठन, सेवा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता एवं आपसी सहयोग की भावना विशेष रूप से देखने को मिली। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न होने पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। समाज की ओर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। |