| जयपुर में एच.पी.वी. संक्रमण से कैंसर बचाव टीकाकरण अभियान आयोजित |
|
|
दिनांक 17 मई को रामजी दास गोदानी फाउण्डेशन जयपुर द्वारा Shalby Multi Specialty Hospital में सुबह 8:30 बजे से 12:00 बजे तक एच.पी.वी. संक्रमण से कैंसर बचाव हेतु टीकाकरण कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में 9 वर्ष से 20 वर्ष तक की 45 बालिकाओं एवं 5 बालकों ने टीके लगवाए। कैम्प में Cervavac Serum, Gardasil-4 MSD एवं Gardasil 9 MSD (Imported) के टीके लगाए गए। यह फाउण्डेशन का 11वां कैम्प था। फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण मोदानी ने बताया कि कुल 50 टीके लगाए गए। फाउण्डेशन के राज के. सोमानी, राजेन्द्र तिवाड़ी एवं सुगन्धा लड्ढा ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया। सैल्बी हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर श्री संजय मिश्रा ने सभी आगंतुकों के लिए नाश्ते एवं नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की। |