| राजनांदगांव जिला माहेश्वरी युवा संगठन की नवीन पदाधिकारी टीम घोषित |
|
|
राजनांदगांव जिला माहेश्वरी युवा संगठन की नवीन जिला संगठन पदाधिकारी टीम की घोषणा की गई। संगठन ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। संगठन के नवीन अध्यक्ष पद पर यश चांडक (बालोद) को नियुक्त किया गया है, जबकि सौरभ सोमानी (महाराजपुर, राजनांदगांव) को निर्वित्तमान अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिरुद्ध दम्मानी (डोंगरगढ़) को सौंपी गई है। महामंत्री पद पर वैभव टावरी (डोंगरगांव) तथा संगठन मंत्री पद पर रजत कोठारी (डोंगरगढ़) को नियुक्त किया गया है। संयुक्त मंत्री के रूप में गिरीश टावरी (बालोद) एवं कोषाध्यक्ष के रूप में वर्णित टावरी (बालोद) जिम्मेदारी निभाएंगे। सांस्कृतिक मंत्री पद पर युक्ति पनपालिया (बालोद) तथा खेल मंत्री पद पर मधुर काबरा (बालोद) को नियुक्त किया गया है। व्यक्तित्व विकास संयोजक के रूप में कुशाल भूतड़ा (झलमला, बालोद), व्यापार विकास संयोजक के रूप में नीरज टावरी (बालोद), विवाह प्रकोष्ठ संयोजक के रूप में मनीष मंत्री (बालोद) तथा प्रचार-प्रसार संयोजक के रूप में गौरव राठी (झलमला, बालोद) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त कर्तव्य टावरी (डोंगरगांव) को बधाई संयोजक एवं कौस्तुभ मूंदड़ा (दल्ली राजहरा, बालोद) को सामाजिक विकास संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन ने पदेन प्रदेश पदाधिकारी के रूप में शुभम टावरी (बालोद), रवीश डागा (राजनांदगांव) एवं अमित राठी (राजनांदगांव) के नामों की घोषणा की है। वहीं शुभम गट्टानी (डोंगरगढ़) को पदेन राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष यश चांडक एवं महामंत्री वैभव टावरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा तथा समाजहित के विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। |