साड़ी भारतीयता की पहचान - कुम कुम काबरा
हमारी संस्कृति हमारा अभिमान,
साड़ी भारतीयता की पहचान ।
साड़ी संस्कृति है भारत की,
शोभा है नारी की ।
तितली सी रंग बिरंगी,
सजती है दुकानों पर।
प्रत्येक को लुभाती है साड़ी ,
बनारस उत्तर प्रदेश की घनोहर ।
पटोला गुजरात की छटा निराली ,
मध्य प्रदेश में चंदेरी बॉर्डर वाली ।
लहरिया पहन नारी इठलाती है,
चुनरी पहन शोभा बढ़ाती है।
साड़ी संस्कृति भारत की, शोभा है नारी की
भाग दौड़ की भीड़ में,
आज साड़ी लुप्त हुई जा रही है।
साड़ी का अस्तित्व खतरे में है ।
भारतीय नारियों को साड़ी पहनना है ,
साड़ी के अस्तित्व को बचाये रखना है ।
कौन कहता है अंग प्रदर्शन से ही ,
सुन्दरता दिखती है ।
मेरे देश की नारी तो,
साड़ी में ही सुन्दर दिखती है।
साड़ी संस्कृति भारत की, शोभा है नारी की
छ्ह गज की साड़ी में लिपटी है नारी,
जिसे देखकर दिल कहे वाह क्या बात है ,
पल्लू संभालते हुए चलना अदा हैं  निराली,
साडी में लड़कियाँ सबसे प्यारी व सुन्दर लगती है ।
साड़ी संस्कृति भारत की, शोभा है नारी की
भारतीय की पहचान है साड़ी,
नारी का सम्मान है साड़ी,
हम सब मिल कर करें बखान,
जिसे पहन कर बढ़े हमारा मान ।
साडी संस्कृति भारत की,
शोभा है नारी की ॥

कुम कुम काबरा
बरेली (उत्तर प्रदेश)
मौ ० नं -7017805455

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal