तापडिय़ा विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

तापडिय़ा विकास परिषद द्वारा ट्रांसफ्यूजन सेंटर, ईस्टर्न कमांड (इंडियन आर्मी) के सहयोग से साउथ सिटी गार्डन कॉम्प्लेक्स (टॉलीगंज) में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा का परिचय दिया। इस अवसर पर मेजर अनुराग गाइडरोला, राधेश्याम झंवर, सूर्यप्रकाश तोषनीवाल, अनिरुद्ध मिमानी, तिनकारी दत्ता, सतीश तापडिय़ा एवं विनय तापडिय़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मेजर अनुराग गाइडरोला ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनाया जा सकता, यह केवल मानव शरीर में ही बनता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने तापडिय़ा विकास परिषद के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा भी की। यह तापडिय़ा विकास परिषद का छठा रक्तदान शिविर था, जिसमें कार्यकारिणी के सदस्य—मधु, किरण, जया, माया, उमा, प्रेम, सीताराम, मनोज, शिव, अभिषेक, श्रीकांत, आनंद, सुशील, अरविंद तापडिय़ा एवं बृजमोहन सहित सभी ने सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal