सांचोर की बेटी कामाख्या राठी का इसरो के YUVIKA कार्यक्रम में चयन, क्षेत्र का नाम किया रोशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनISRO द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित 'YUVIKA - युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' में सांचोर की होनहार छात्रा कामाख्या राठी का चयन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह कार्यक्रम देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं उनके अनुप्रयोगों की बुनियादी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। पूरे भारत से प्रत्येक राज्य के केवल 14 छात्रों का चयन किया जाता है, जिससे इस उपलब्धि का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस वर्ष 12 से 22 मई 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राओं को इसरो में रहकर वैज्ञानिकों के साथ सीखने और अनुसंधान कार्यों को समझने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 

जालौर जिले के सांचोर की निवासी, कामाख्या राठी, सुपुत्री श्री सुनील राठी एवं स्वर्गीय श्री पीताम्बरदास राठी (तहसीलदार) की पोती हैं। वर्तमान में वे गांधीनगर (गुजरात) में अध्ययनरत हैं। उनका चयन गुजरात राज्य से 14 विद्यार्थियों में 5वें स्थान पर हुआ है तथा वे गांधीनगर एवं अपने जवाहर नवोदय विद्यालय से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा हैं। कामाख्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कामाख्या की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal