माहेश्वरी युवा संगठन फरीदाबाद द्वारा क्रिकेट MYS कप-2026 का भव्य शुभारंभ

माहेश्वरी युवा संगठन, फरीदाबाद के तत्वावधान में क्रिकेट MYS कप-2026 का भव्य शुभारंभ 9 अप्रैल 2026 को कर्मवीर स्कूल ग्राउंड, सेक्टर-11 में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक सोमानी (महासभा कार्यसमिति सदस्य) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शरद सोनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा संगठन), प्रदीप लड़ा (राष्ट्रीय महामंत्री), संतोष अजमेरा (संयुक्त सचिव, संघ लोक सेवा आयोग), आशीष शारदा (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) एवं अमित शारदा (राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामकुमार राठी, महामंत्री महेश गट्टानी, कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष अमित बागड़ी, ट्रस्ट अध्यक्ष देवेश चांडक सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा प्रतिनिधियों में अरुण बिनानी (उत्तरांचल उपाध्यक्ष), संयोग माहेश्वरी (अध्यक्ष, हरियाणा-पंजाब प्रादेशिक युवा संगठन), पुनीत साबू (सचिव), विकास माहेश्वरी (पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष), सुमित पेड़ीवाल (कार्यसमिति सदस्य) सहित दिल्ली, हरियाणा-पंजाब एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ समाज को एकजुट करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को अन्य जिलों में भी नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

युवा संगठन सचिव मनीष बिहानी ने जानकारी दी कि इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में कुल 11 टीमें एवं 165 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें चार महिला टीमें भी शामिल हैं। 9 अप्रैल से शुरू हुआ यह आयोजन 12 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें कुल 42 मैच खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजकों में साबू एंटरप्राइजेज (आनंद साबू), संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स (संजय राठी) एवं हरियाणा टैक्स प्रिंट (नारायण झंवर) का विशेष योगदान रहा। खेल मंत्री देव लखोटिया ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टीम पिछले 40 दिनों से लगातार प्रयासरत रही। आयोजन में राघव सोनी, धीरज माहेश्वरी, पुष्पेंद्र पेड़ीवाल, निश्चय बिहानी, मोहित झंवर, रामस्वरूप चांडक सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं माहेश्वरी मंडल, सेवा ट्रस्ट तथा महिला संगठन के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal