जयपुर में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान आयोजित

रामजी दास मोदानी फाउंडेशन एवं भगवान महावीर कैसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 5 अप्रैल 2026 को सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 9 से 26 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं एवं बालकों को टीके लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान Cervavac Serum, Gardasil-4 MSD एवं Gardasil-9 MSD (Imported) के टीके रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके। फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण मोदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 60 बालिकाओं एवं बालकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के श्री राजकुमार सोमानी, वेदान्त मोदानी, पुष्पकांता मोदानी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal