नागपुर में गणगौर उत्सव 'संस्कृति री रीत, ईशर संग गौरा री प्रीत' का आयोजन सम्पन्न

श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत समिति नागपुर द्वारा आयोजित पारम्परिक गणगौर उत्सव 'संस्कृति री रीत-ईशर संग गौरा री प्रीत' का आयोजन श्री साई सभागृह, नार्थ अम्बाझरी रोड में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिला समिति की अथक मेहनत और समर्पण स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया। ईसर-गौरा के आगमन और उनके विवाह प्रसंग की जीवंत प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और आध्यात्मिक रंगों से भर दिया। यह अभिनव प्रस्तुति न केवल परंपरा का सुंदर चित्रण थी, बल्कि युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोडऩे का प्रभावी प्रयास भी रही। बीकानेरी लोकगीतों की मधुर गूंज, पारंपरिक वेशभूषा की गरिमा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष पहचान दी। यह उत्सव परंपरा और आधुनिक सोच का अद्भुत संगम बनकर समाज को एकजुट करने का माध्यम बना।

कार्यक्रम में विधिवत गणगौर पूजन विशेष अतिथि गोपाल विमला सादानी, अध्यक्ष गिरधर डागा, सचिव अजय मल, मीना बिनानी दीपक मोहता, सुमित मोहता, साथ ही माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी दिनेश राठी, शरद सोनी, विवेक सारडा, हिमांशु चांडक, सुषमा बंग, आशा मूंदड़ा, निशि सावल, मंजू चांडक, पूजा राठी, स्वाति चांडक, सुनीता कलंत्री, अर्पणा टावरी, मीनू भट्टड, अंजलि मंत्री, नव विवाहित जोड़े केशव गुलीका मोहता, अनुज मेघा नत्थानी, रूद्रेश वेदिका मल सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संपन्न किया गया।

इस अवसर पर नृत्य नाटिका का मनमोहक मंचन समाज के लगभग 40 कलाकारों द्वारा किया गया, जिसका लेखन एवं नृत्य निर्देशन कान्हा एंटरटेनमेंट के मीता गट्टानी एवं चंद्रेश जैन द्वारा किया गया। मंच संचालन विशाखा डागा ने प्रभावी रूप से किया। ईसर-गौरा जी की आरती संयोजक गिरीश नत्थानी, आशा दुजारी, सीमा बागड़ी, माधुरी डागा, प्रणय डागा एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस भव्य आयोजन का आनंद लगभग 500 लोगों ने लिया। कार्यक्रम की जानकारी सचिव बीना मोहता एवं प्रतीक बागड़ी द्वारा प्रदान की गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal