श्री रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा वरंगल

स्थानीय प्रगतिशील मारवाड़ी समाज, वरंगल के तत्वावधान में 27 मार्च 2026 को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के अध्यक्ष श्री वेणुगोपाल मूंदड़ा की अध्यक्षता में हुआ, जबकि बजरंग युवा सेना ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली। सेना के संयोजक शुभम् बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत श्री रुक्मिणी वि_ल एवं श्री केदारेश्वर देवस्थान में भगवान श्रीरामचंद्र की विधिवत पूजा, अर्चना एवं आरती से हुई। इसके पश्चात गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया।

बाल स्वरूप में भगवान श्रीराम की आकर्षक मूर्ति को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री हनुमान मंदिर, रंगमपेट पहुंची, जहां महाआरती कर श्रद्धालुओं को तीर्थ प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद सभी भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में लगभग 600 भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता में प्रगतिशील मारवाड़ी समाज, माहेश्वरी समाज, राजस्थानी महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवा संगठन, सिखवाल ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, गुजराती समाज सहित अन्य समाजों का सराहनीय सहयोग रहा। इस संबंध में जानकारी बजरंग युवा सेना के कार्यकर्ता सागर मूंदड़ा द्वारा दी गई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal