|
अकोले की पावन धरा पर माहेश्वरी महिला मंडल, अकोले द्वारा आयोजित फूलों की होली एवं फागण उत्सव ने पूरे नगर को ब्रजधाम का स्वरूप दे दिया। द्वितीय वर्ष आयोजित यह कार्यक्रम प्रेम, रंग और भक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्रम में कृष्ण रूप में सौ. भाग्यश्री डांगरा तथा राधा रूप में सौ. योगिता सारडा की मनमोहक एंट्री ने उपस्थित समाज बंधुओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति से पूरा वातावरण उत्साह और आनंद से झूम उठा। इसके साथ प्रस्तुत महारास की दिव्य प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सौ. प्रेरणा वर्मा, सौ. रोहिणी मनियार, सौ. स्वाति बूब, सौ. दामिनी मुंदड़ा, सौ. भाग्यश्री डांगरा एवं सौ. योगिता सारडा ने नृत्य प्रस्तुत कर मंच को जीवंत बना दिया।
नीरज मूंदड़ा, गोपाल बूब और सर्वेश डांगरा की मधुर वाणी में प्रस्तुत भजनों ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित सभी राधे-राधे के भक्ति रस में डूब गए। साथ ही विभिन्न रोचक ग्रुप गेम्स के माध्यम से सभी ने जमकर आनंद लिया। खेलों का आयोजन सौ. तृप्ति सारडा, सौ. प्रेरणा वर्मा एवं सौ. जयश्री मूंदड़ा ने किया। गेम्स, मस्ती और ठंडाई के आनंद से सभी ने मिलकर फागण उत्सव को अविस्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष सौ. प्रियंका बूब, उपाध्यक्ष सौ. जयश्री मूंदड़ा, सचिव सौ. तृप्ति सारडा, कोषाध्यक्ष सौ. ज्योति सारडा, सह-सचिव सौ. प्रेरणा वर्मा तथा प्रसिद्ध प्रमुख सौ. ज्योति जाजू का विशेष योगदान रहा। इनके साथ आकाश सारडा, नीरज मूंदड़ा, गोपाल बूब, योगेश मूंदड़ा, सर्वेश डांगरा, अल्पेश सारडा, चेतन बूब, सौ. सुनीता राठी, सौ. ऋतुजा सारडा, सौ. सुवर्णा साकी, सौ. वैशाली राठी एवं सौ. स्वाति सारडा ने भी विशेष परिश्रम किए। कार्यक्रम का सफल संचालन सौ. प्रियंका बूब एवं सौ. तृप्ति सारडा ने किया तथा अंत में उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
|