माहेश्वरी प्रगति मंडल, नवी मुंबई का होली फाग उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

माहेश्वरी प्रगति मंडल, नवी मुंबई द्वारा 7 मार्च 2026 को होली का फाग उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हर्षल लाहोटी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. हर्षल लाहोटी ने होली के अवसर पर गीत प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया तथा स्वस्थ हृदय के लिए तीन महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा प्रसन्न रहना चाहिए, अपने रिश्तेदारों और समाज के लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखते हुए मिलजुल कर सभी त्योहार मनाने चाहिए तथा स्वयं को सदैव व्यस्त रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान श्री महेश माहेश्वरी का नाम India Book of Records में दर्ज होने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने वैदिक मैथ्स के सर्वाधिक सेमिनार आयोजित कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस उपलब्धि से प्रभावित होकर माहेश्वरी प्रगति मंडल, नवी मुंबई ने उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मंडल द्वारा भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। आगामी समय में त्रैमासिक पत्रिका 'महेश प्रेरणा' प्रकाशित करने का संकल्प लिया गया तथा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोधराज लड्डा, विनायक टवाणी, रमेश गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal