माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर ने मनाया गणगौर उत्सव-2026

माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर उत्सव-2026 बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम धनपतराय रोड स्थित नृसिंह भवन में आयोजित हुआ। समिति की प्रचार मंत्री निशा झंवर के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज प्रमुख श्री नृसिंह मिम्माणी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में साइबर सेल की उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शालिनी बजाज उपस्थित रहीं। समिति अध्यक्षा श्रीमती श्रेया देवी राठी ने सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं का स्वागत किया, वहीं निवर्तमान सचिव चन्द्रकला कोठारी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ गणगौर की भव्य सवारी से हुई, जो डागा चौक एवं बी.के. स्कूल से ढोल-ताशों की धुन पर विभिन्न माहेश्वरी मोहल्लों से होते हुए नृसिंह भवन पहुंची। सवारी के दौरान महिलाएं एक समान साडिय़ों में एवं हाथों में डांडिया लेकर घूमर नृत्य करती हुई आकर्षण का केंद्र बनीं। नृसिंह भवन पहुंचने पर समिति की सदस्याओं ने अध्यक्षा के नेतृत्व में माँ गवरजा की पूजा-अर्चना कर 'खोल भरनेÓ की रस्म निभाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत युवक-युवतियों के लिए कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही महिलाओं के लिए राजपूती ड्रेस प्रतियोगिता एवं घुड़ला सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. शेफाली विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ. शेफाली दाधीच एवं ज्योति रंगा शामिल रहीं, जिन्होंने विजेताओं की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनमें मधु चांडक एवं अंजली चांडक का नाट्य मंचन विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रिया झंवर एवं पवन कुमार राठी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नृसिंह मिम्माणी, विमला मिम्माणी एवं विशिष्ट अतिथि शालिनी बजाज का उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों—निशा झंवर, विभा बिहानी, ज्योति दरगड़, अन्नया मूंदड़ा, प्रिया राठी, मोनिया पचिसिया, परिधि मूंधड़ा, हिमाद्री चांडक, पूर्वी मूंधड़ा, केशवी मूंधड़ा एवं तष्णवी लोहिया का भी सम्मान किया गया।

सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए भोजन व्यवस्था एवं बच्चों के लिए गेम ज़ोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। समिति की पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन राठी एवं पूर्व सचिव विभा बिहाणी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में समिति की सभी सदस्याओं का विशेष योगदान रहा, जिसमें लता दम्माणी, संतोष राठी, हेमलता मोहता, अंजू लढ्ढा, अनिता बागड़ी, संगीता बिन्नाणी, माया चांडक, सीमा चांडक, अंजली झंवर आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन