डेगाना में गणगौर व सिंजारा पर्व धूमधाम से मनाया गया

राकेश करवा, डेगाना Mon, 06-Apr-2026

डेगाना शहर में गणगौर पर्व के साथ सिंजारा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सदर बाजार स्थित करवा सदन में सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। गणगौर पूजन करने वाली महिलाओं व युवतियों ने विधिवत पूजन-अर्चना कर ईसर-गणगौर को चूरमा का भोग अर्पित किया तथा मंगल गीत गाए। शीतला अष्टमी के दिन ज्वारों के बीज बोए गए थे और उसी दिन से गणगौर तक प्रतिदिन गीतों का आयोजन किया गया। सिंजारा पर्व के अवसर पर महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक गणगौर के पारंपरिक गीत गाकर माता को प्रसन्न किया।

इस दौरान महिलाओं ने भजनों व गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया। शहर के वेंकटेश मंदिर, एमपी गली एवं गायत्री मंदिर में भी गणगौर पर्व के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये गये। इस अवसर पर राजुदेवी करवा, कलावती करवा, सुमित्रा करवा, सुशीला करवा, कोमल करवा, मधु करवा, सुमन करवा, जया भूतड़ा, हिमांशी करवा, रूतबी करवा, खुशी करवा, अनिता करवा, संगीता सोमानी, पुष्पा करवा, चांदनी करवा, शोभा दरक, सुमन दरक, सुषमा बांगड़, खुशबू दरक, तारा जाजू, गीता बांगड़, निशा बांगड़ सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन