अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला डेगाना शाखा का हुआ शुभारंभ सुनीता जाजू बनी अध्यक्ष, सुमित्रा सारडा सचिव
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Mon, 06-Apr-2026 | ![]() |
|---|
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की डेगाना शाखा का विधिवत शुभारंभ शहर के वेंकटेश मंदिर में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापडिय़ा एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सुनीता जाजू को अध्यक्ष, सुमित्रा सारडा को सचिव, पूनम भूतड़ा एवं अनिता करवा को कोषाध्यक्ष तथा प्रियंका भूतड़ा को पर्यावरण प्रमुख नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही सदस्य के रूप में खुशबू मांधना, विजय लक्ष्मी सारडा, किरण करवा, कृष्णा गिलड़ा, तारा जाजू, मीनाक्षी टेलर, ललिता हेड़ा, पुष्पा करवा, शानू, सरोज करवा, सुनीता कोठारी, रेणु भूतड़ा, भगवती सारडा, संतोष मोदानी एवं पूनम कालिया का चयन किया गया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुनीता जाजू ने बताया कि संगठन द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संगठन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, शिक्षा को बढ़ावा देना तथा सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह जानकारी प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

