माहेश्वरी समाज जोधपुर के लिए नि:शुल्क हृदय एवं दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में नि:शुल्क हृदय एवं दंत चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्रवक्ता मनीष बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में डॉक्टर ललित मोहन राठी एवं डॉक्टर शालिनी माहेश्वरी ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने हृदय एवं दंत संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया।

शिविर संयोजक मगराज फोफलिया ने बताया कि यह शिविर पाल लिंक रोड, श्याम नगर गली नंबर 3 में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों की जांच की गई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा विशेष रूप से बढ़ते हृदय रोगों के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी गई। समाज के लोगों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन