माहेश्वरी सभा तिनसुकिया के कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

माहेश्वरी सभा तिनसुकिया अंचल नवगठित कार्यकारिणी (2026-2029) की प्रथम बैठक दिनांक 5 अप्रैल को महेश भवन में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। बैठक में समाज के तीनों वर्गों के 25 से अधिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के पूजन एवं आशीर्वाद के साथ किया गया। इसके पश्चात कार्यकारिणी के गठन से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकारी सदस्य श्री रघुनंदन बाहेती, श्री विजय पेडि़वाल, सलाहकार श्री मदन करनानी, स्थायी आमंत्रित सदस्य पूर्व अध्यक्ष, सचिव, तथा महिला एवं युवा संगठन के पदाधिकारी को सर्वसम्मति से शामिल किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन वर्षों की सशक्त कार्ययोजना तैयार करना रहा। सभी सदस्यों ने समाज के विकास, एकता एवं सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

समाज के प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम महेश नवमी, स्वतंत्रता दिवस, दीपावली, गणतंत्र दिवस एवं होली को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने हेतु यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक आयोजन के लिए अलग-अलग समितियाँ बनाई जाएंगी, जिससे अधिकाधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष श्री रतन कलंत्री द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु गठित वित्त समिति द्वारा फंड संग्रह अभियान प्रारंभ किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। अन्य सदस्यों से भी शीघ्र संपर्क कर सहयोग लिया जाएगा। अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन