|
रामजी दास मोदी फाउंडेशन जयपुर द्वारा 1 नवंबर 2026 को अमरजैन हॉस्पिटल, जयपुर में द्वितीय वयस्क टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 30 वरिष्ठ नागरिकों को इन्फ्लुएंजा (न्यूमोकोकल), शिंगल्स (हरपीज जोस्टर) एवं हेपेटाइटिस-बी के टीके लगाए गए। टीकाकरण डॉ. विष्णु भूतिया एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मोदी, पुष्पकान्ता मोदी, रमेश माहेश्वरी, राजू के. सोमानी एवं राजेन्द्र तिवाड़ी ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर फाउंडेशन के अध्यक्ष सत्यनारायण मोदी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
|