|
वाराणसी निवासी श्री ओंकार मूंदड़ा की पौत्री वृद्धि मूंदड़ा ने सीबीएसई नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 लैप रोड रेस में रजत पदक जीतकर काशी एवं माहेश्वरी समाज को गौरवान्वित किया है। बेलगाम में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 5 राष्ट्रीय सीबीएसई जोन सहित यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, ओमान और कतर के 1200 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वृद्धि ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं लगन से यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वृद्धि की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
|