माहेश्वरी समाज सिरपुर कागजनगर का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न, शंकरलाल फोफालिया चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

माहेश्वरी भवन सिरपुर कागजनगर में माहेश्वरी समाज की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के कर्मठ कार्यकर्ता शंकरलाल फोफालिया को लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष वेणुगोपाल लाहोटी, सचिव पुनीत मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष पंकज असावा तथा सहसचिव देवकिशन असावा चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्यों में श्याम सोनी, उमेश बंग, अरुण लोया, राहुल जाजू, धीरज राठी, गिरिराज मंत्री, कृष्णकांत असावा, शुभम लोया, मुरलीकृष्ण झंवर, चेतन बंग एवं दीपक जाजू शामिल हैं। वहीं सलाहकार मंडल में देवराज असावा, कमल किशोर बंग एवं तरुण कुमार झंवर को शामिल किया गया। समारोह में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन की सफलता में समाज के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal