वाराणसी माहेश्वरी महिला संगठन का भव्य दो दिवसीय आयोजन संपन्न

माहेश्वरी महिला संगठन, वाराणसी द्वारा 17 एवं 18 नवंबर 2026 को रामबाग, चुनार में दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें संगठन की 51 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाष्टमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं संगठन की सदस्याओं द्वारा अपने-अपने घरों से लाए गए एक-एक भोग से सुसज्जित छप्पन भोग दर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर आंवला नवमी का धार्मिक आयोजन भी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मेडिटेशन के माध्यम से महिलाओं ने मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। वहीं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों, हाउजी एवं हंसी-मजाक से भरपूर पिकनिक ने आयोजन को यादगार बना दिया। दो दिनों तक महिलाओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द एवं आत्मीयता के साथ समय बिताया। रात्रि विश्राम के दौरान आपसी विचार-विमर्श एवं मेल-मिलाप से संगठनात्मक एकता को और मजबूती मिली। 

इस अवसर पर हॉस्टल में रहने वाले बच्चों को उनकी जरूरत की वस्तुओं का वितरण कर सेवा भावना का परिचय भी दिया गया। धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक शांति, मनोरंजन एवं सामाजिक समरसता का यह अनूठा संगम सभी के लिए अविस्मरणीय रहा। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में संयोजक संतोष मूंदड़ा, सुमन मूंदड़ा, मनीषा राठी एवं सुनीता काबरा का विशेष योगदान रहा। अंत में महिला संगठन की अध्यक्ष अलका बाहेती ने सभी सदस्याओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal