|
मरुधरा माहेश्वरी संस्थान भीलवाड़ा द्वारा काशीपुरी स्थित माहेश्वरी भवन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से हुआ, जिसमें मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले 22 विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके पश्चात आयोजित लॉटरी कार्यक्रम में 25 भाग्यशाली सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए गए। लॉटरी का संचालन मधुसूदन डागा एवं भवानी कोठारी ने किया। समारोह में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की बैठक में भाग लेने गुजरात एवं कोलकाता से पधारे महासभा पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही महिला मंडल द्वारा पूर्व में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। संस्थान द्वारा विगत पांच वर्षों से निरंतर संचालित गौसेवा प्रकल्प में सहयोग देने वाले सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनय मुंदड़ा ने किया। समारोह में संस्थान अध्यक्ष दिनेश राठी, सचिव नारायण बाहेती, पुरुषोत्तम राठी, शांतिप्रकाश मोहता, महेश जाजू, राधाकिशन सोमानी, नंदू झंवर, महेश हूरकट, राकेश काबरा, राजेश बाहेती, रामेश्वर बाहेती, महादेव बाहेती, युवा अध्यक्ष मनीष बजाज, महिला अध्यक्ष मनीषा झंवर, महिला सचिव इशिता झंवर सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक स्नेहभोज का आनंद लिया। समारोह ने पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक एकता एवं आपसी सद्भाव का सुंदर संदेश दिया।
|