राजनांदगांव माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव

श्री माहेश्वरी समाज, राजनांदगांव के तत्वावधान में 15 नवंबर 2026 को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान गिरिराज एवं भगवान महेश को छप्पन भोग अर्पित कर विधिवत अन्नकूट प्रसादी का शुभारंभ किया गया। आयोजन में माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

माहेश्वरी पंचायत, महिला मंडल एवं युवा मंडल के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता एवं आपसी सद्भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। भगवान को भोग अर्पित करने के पश्चात समाजबंधुओं ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट अन्नकूट भोजन प्रसादी का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण डागा एवं सचिव पुरुषोत्तम गांधी, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष सुषमा राठी एवं सचिव पिंकी धूत तथा माहेश्वरी युवा मंडल अध्यक्ष जय राठी एवं सचिव शुभम डागा सहित तीनों संगठनों की समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। सुव्यवस्थित आयोजन, स्वादिष्ट भोजन प्रसादी एवं समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने अन्नकूट महोत्सव को यादगार बना दिया।

इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के माध्यम से माहेश्वरी समाज ने अपनी समृद्ध परंपराओं, सामूहिक सहभागिता एवं संगठनात्मक एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal