| दक्षिण कोलकाता माहेश्वरी समाज का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न |
|
|
दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी सभा, दक्षिण कलकत्ता माहेश्वरी महिला संगठन एवं दक्षिण कोलकाता युवा माहेश्वरी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन 14 नवंबर को चेतला हाट रोड स्थित माहेश्वरी विकास परिषद के सभागार में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना के साथ हुआ। सभा अध्यक्ष राजेश नागोरी, सचिव मुरली मनोहर मानधना, महिला संगठन अध्यक्ष बीना पेड़ीवाल, युवा संगठन अध्यक्ष रामकिशोर मानधना एवं सचिव अभिषेक तोषनीवाल ने अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं रोचक संचालन स्नेहा भूतड़ा एवं नेहा मूंदड़ा ने किया। समारोह के दौरान सभी आयु वर्ग के सदस्यों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विशेष रूप से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं दीपावली हाउजी आकर्षण का केंद्र रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए टैटू आर्टिस्ट की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।
इस अवसर पर कोलकाता प्रदेश सभा के संगठन मंत्री राकेश मोहता, निवर्तमान सचिव संपत मानधना, उपाध्यक्ष श्याम बागड़ी, प्रदेश युवा सभा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मानधना, तापडिय़ा परिषद अध्यक्ष सतीश तापडिय़ा, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तापडिय़ा, सुजानगढ़ परिषद अध्यक्ष दिलीप लाहोटी, राजस्थान परिषद अध्यक्ष अरुण प्रकाश मालावत, डॉ. महेश कुमार माहेश्वरी, श्रीबल्लभ भूतड़ा, कैलाशचंद दुजारी, सुरेंद्र खेमानी, रामाकिशन कासट, नारायण सोमानी, मनोज पसारी, महेश कोठारी एवं रमेश चांडक सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में अरुण गग्गड़, भगवती प्रसाद मूंदड़ा, दीनदयाल जाजू, अनिल लखोटिया, हरीश जाजू, नरेंद्र मानधना, अरुण लड्ढा, विनीत मूंदड़ा, कैलाशचंद मोदानी, डॉ. श्रीबल्लभ नागोरी, प्रवीण गग्गड़, विवेक लाहोटी, गिरिराज चितलांगिया, मीना लाहोटी, अंजू लखोटिया एवं बेला मोहता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह में नीता माहेश्वरी, मोहिनी राठी, शशि लाहोटी, कृष्णा जाजू, सीमा कोठारी, ऊषा मानधना, मधुश्री मानधना, प्रियंका सोमानी, हर्षित धूत, अमृतांशु मानधना, राधेश्याम कोठारी, कृष्णकांत मानधना एवं पुनीत गग्गड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। आयोजन में महिला संगठन की सचिव स्नेहा भूतड़ा, कोषाध्यक्ष मीना लाहोटी, सभा कोषाध्यक्ष अरुण गग्गड़ तथा युवा संगठन कोषाध्यक्ष देवेश नागोरी सहित तीनों संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। समारोह के दौरान आपसी प्रेम, सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। सभी समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह, उमंग एवं आत्मीयता के वातावरण में हुआ।
|
|
| 16 November 2026 |
| कमल आसन लक्ष्मी जी का : सौ संगीता लाहोटी, पुणे |
|
| 16 November 2026 |
| वाराणसी में 'जीवन वही, सोच नई' प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन |