| तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की द्वितीय कार्यसमिति बैठक संपन्न |
|
|
तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी (टीकेपी) प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की द्वितीय कार्यसमिति बैठक श्री माहेश्वरी महिला मंडल, चेन्नई के आतिथ्य में डी.जी. वैष्णव कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण, आपसी सहयोग एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई लगभग 35 से 40 महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दोपहर 3 बजे आयोजित बैठक का शुभारंभ श्री माहेश्वरी महिला मंडल, चेन्नई की सचिव कुसुम मालपानी द्वारा अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित महिला सदस्यों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। उन्होंने सभी का अभिनंदन करते हुए संगठन की गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। इसके पश्चात तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी प्रादेशिक महिला संगठन की अध्यक्ष ममता दमानी ने उपस्थित सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया। संगठन की सचिव प्रीति बियानी ने संगठन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा की। बैठक की विशेष उपलब्धि चेंगलपट्टू से पाँच महिला सदस्यों की सहभागिता रही। उनकी उपस्थिति ने प्रादेशिक स्तर पर संगठन की सक्रियता, आपसी जुड़ाव एवं एकजुटता को और अधिक मजबूती प्रदान की। बैठक को संबोधित करते हुए शकुंतला मोहता ने संगठन के महत्व, महिलाओं की सामूहिक शक्ति, आपसी सहयोग तथा संगठित होकर समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। उन्होंने संगठन से जुडऩे के लाभों और सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। बैठक के दौरान समाज एवं संगठन के प्रति समर्पित भाव से किए गए सराहनीय कार्यों तथा उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती ग्रिष्मा राठी, श्रीमती लीला कलंत्री एवं श्रीमती राजकंवर जेठा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री शिवानी मूंदड़ा ने तीनों सम्मानित महिलाओं के कार्यों, उपलब्धियों एवं समाज के प्रति उनके योगदान की जानकारी प्रस्तुत की। उपस्थित पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने सम्मानित महिलाओं की सेवाओं की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह ने अन्य महिलाओं को भी समाजसेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। पूरी बैठक आत्मीयता, सकारात्मक सोच एवं आपसी सहयोग के वातावरण में संपन्न हुई। महिला सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों में रुचि दिखाई तथा आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता की भावना को मजबूत किया। बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों का विशेष महत्व देखने को मिला। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों के लिए ताजे फलों के रस की व्यवस्था की गई। बैठक के समापन पर चाय, कॉफी एवं स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था भी रही, जिसका सभी सदस्यों ने आत्मीय वातावरण में आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में श्री माहेश्वरी महिला मंडल, चेन्नई की सचिव कुसुम मालपानी ने सभी अतिथियों, प्रादेशिक पदाधिकारियों, चेंगलपट्टू से आई सदस्यों एवं उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बैठक की सफलता में सभी के सहयोग, सहभागिता एवं समर्पण को महत्वपूर्ण बताया। तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन तथा श्री माहेश्वरी महिला मंडल, चेन्नई के संयुक्त प्रयासों से आयोजित यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से सार्थक एवं यादगार रही। बैठक ने 'एकता, सहयोग और संगठन की भावना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैÓ का प्रेरणादायी संदेश दिया। |
|
| 16 November 2026 |
| कमल आसन लक्ष्मी जी का : सौ संगीता लाहोटी, पुणे |
|
| 16 November 2026 |
| वाराणसी में 'जीवन वही, सोच नई' प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन |