| वाराणसी में माहेश्वरी समाज का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न |
|
|
माहेश्वरी समाज वाराणसी का दीपावली मिलन समारोह 10 नवंबर 2026 को माहेश्वरी कला संस्कृति के तत्वावधान में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में समाज के 300 से अधिक समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज के बच्चों एवं माहेश्वरी कला संस्कृति की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत शानदार नाट्य प्रस्तुति 'दस गुण, एक संकल्प - प्रकाश अपने भीतर काÓ रही। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आत्मचिंतन, सद्गुणों को अपनाने तथा अपने भीतर सकारात्मकता का प्रकाश जागृत करने का संदेश दिया गया। प्रस्तुति में तनुश्री मूंदड़ा ने भगवान शंकर तथा कविता झंवर ने रावण का किरदार निभाकर अपने प्रभावशाली अभिनय से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा। इस यादगार कार्यक्रम की सफलता में माहेश्वरी कला संस्कृति की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही ऋतु धुत, खुशबू जखोटिया, आरती माहेश्वरी, अमृता मूंदड़ा, सपना सारड़ा, नूतन सारड़ा एवं मोनिका कोठारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्य इस शानदार प्रस्तुति एवं आयोजन के लिए बधाई की पात्र रहीं। समारोह के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विशेष योग्यता रखने वाले समाजजनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के आयोजन में किशोर मूंदड़ा, पवन धुत एवं कृष्ण कुमार काबरा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने सामूहिक रात्रि भोज का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी स्नेह एवं सौहार्द को और प्रगाढ़ बनाया। माहेश्वरी कला संस्कृति की अध्यक्ष पूजा चांडक, मंत्री राधिका डागा एवं कोषाध्यक्ष पूजा पटवारी ने समारोह में पधारे सभी समाजबंधुओं, सहयोगकर्ताओं, कलाकारों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभा सम्मान एवं सामाजिक एकजुटता के माध्यम से दीपावली के उल्लास को यादगार बना दिया। |