वाराणसी में 'एक घर, एक पकवान' बना रामा-श्यामा समूह की पहचान

माहेश्वरी समाज, वाराणसी के रामा-श्यामा समूह द्वारा 9 नवंबर 2026 को दीपावली मिलन के अवसर पर अनूठी पहल की गई। समूह के समाजबंधुओं ने एक-दूसरे के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं, बड़ों का आशीर्वाद लिया तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की जानकारी दी। इस आयोजन का विशेष आकर्षण 'एक घर, एक पकवानÓ रहा, जिसमें सभी परिवारों ने एक-एक पकवान का सहयोग किया। इस पहल से आपसी भाईचारे के साथ अन्न के सम्मान, भोजन की बर्बादी रोकने और गृहणियों के योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया गया। यह परंपरा धीरे-धीरे कई शहरों में भी लोकप्रिय हो रही है।

इस अवसर पर मांगीलाल सारडा, कैलाश राठी, चांदमल असावा, रमेश झंवर, ओमप्रकाश सारड़ा, राधे चांडक, नंदकिशोर झवर, गोविंद बजाज, नंदकिशोर सोनी, अनिल सारडा, कमल सोनी, अनिल मूंदड़ा, कृष्ण कुमार काबरा, विनोद भूतड़ा, कमल राठी, राकेश कचोलिया, राकेश दरक, रवि सारडा एवं नवनीत सारड़ा सहित समाजबंधु उपस्थित रहे। समूह की इस पहल ने एकता, सहयोग, संस्कार और अन्न संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal