| माहेश्वरी समाज, राँची ने स्व. रतन लाल शारदा एवं स्व. दाउलाल मोहता को दी श्रद्धांजलि |
|
|
मानवता और सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए माहेश्वरी समाज, राँची के दो परिवारों ने अपने परिजनों के निधन के पश्चात नेत्रदान का पुनीत निर्णय लेकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्वर्गीय रतन लाल शारदा एवं स्वर्गीय दाउलाल मोहता (सलोनी) के निधन के बाद उनके परिवारों द्वारा किए गए नेत्रदान से दो जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है। श्री माहेश्वरी सभा, राँची की सामाजिक एवं मानवीय विचारधारा को साकार करने वाले इस कार्य के लिए माहेश्वरी समाज ने दोनों दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। सभा द्वारा प्रारंभ किए गए नवारम्भ अभियान के चार प्रमुख विषयों में मरणोपरांत नेत्रदान भी शामिल है। समाज का उद्देश्य नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान को सफल बनाने में समाज के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वर्गीय रतन लाल शारदा के नेत्रदान की प्रक्रिया में श्री सुशील सोढ़ानी (बिल्लू) ने रिम्स की टीम को बुलाने एवं पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया। वहीं, स्वर्गीय दाउलाल मोहता के नेत्रदान के लिए उनके परिवार को प्रेरित करने में श्री शिव शंकर साबू का सराहनीय योगदान रहा। इसके साथ ही श्री सुशील सोढ़ानी (बिल्लू) ने रिम्स की टीम को बुलाने तथा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माहेश्वरी समाज ने स्वर्गीय रतन लाल शारदा के परिजनों श्री राम लाल, श्री रवि, श्री रमन शारदा एवं समस्त परिवार तथा स्वर्गीय दाउलाल मोहता के परिजनों श्री सुरेश, श्री संजय मोहता एवं समस्त परिवार के प्रति इस संवेदनशील एवं प्रेरणादायी निर्णय के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। समाज ने श्री सुशील सोढ़ानी (बिल्लू) एवं श्री शिव शंकर साबू के सेवाभावी योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री मुकेश काबरा एवं सचिव श्री मनोज कल्याणी ने कहा कि नेत्रदान केवल आंखों का दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा, आत्मविश्वास और उजाले का उपहार है। ऐसे पुनीत कार्य समाज में मानवता, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
|
|
| 10 November 2026 |
| माहेश्वरी समाज, राँची ने स्व. रतन लाल शारदा एवं स्व. दाउलाल मोहता को दी श्रद्धांजलि |
|
| 10 November 2026 |
| वाराणसी में 'एक घर, एक पकवान' बना रामा-श्यामा समूह की पहचान |