डॉ. अनुराधा अर्पण सारडा नागपुर ने पीएचडी हासिल कर पेश की प्रेरणादायी मिसाल

नागपुर। दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और निरंतर सीखने की ललक हो तो जीवन की कोई भी जिम्मेदारी किसी के सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकती। इस बात को डॉ. अनुराधा अर्पण सारडा ने अपनी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि से साबित कर दिखाया है। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें वाणिज्य संकाय (Faculty of Commerce) में पीएचडी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है, जो विवाह एवं पारिवारिक दायित्वों के साथ अपनी शिक्षा और करियर के सपनों को पूरा करना चाहती हैं।

डॉ. अनुराधा ने अपना शोधकार्य प्रतिष्ठित शोध निर्देशक डॉ. प्रताप चौहान के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया। उनके शोध का विषय ’A Comparative Analysis of Utilization of CSR Funds by TCS & Wipro and Its Effect/Impact on Society’ रहा। इस शोध के अंतर्गत देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज एवं विप्रो द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत आवंटित निधि के उपयोग तथा समाज पर उसके प्रभावों का तुलनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। उनका शोध कॉर्पोरेट जगत की सामाजिक जिम्मेदारी और सामाजिक विकास में उसके योगदान को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित रहा।

डॉ. अनुराधा की शैक्षणिक यात्रा भी अपने आप में प्रेरणादायी है। उन्होंने वर्ष 2009 में एम.कॉम. की पढ़ाई पूरी की थी। विवाह के बाद उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए अपनी शिक्षा के प्रति रुचि और आगे बढऩे के संकल्प को कभी कम नहीं होने दिया। इसी क्रम में वर्ष 2019 में उन्होंने बी.एड. की उपाधि प्राप्त की। इसके साथ ही सीटीईटी  की जूनियर एवं सीनियर स्तर की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं।

लगातार अध्ययन, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने शोधकार्य की चुनौती को स्वीकार किया और अंतत: मार्च 2026 में पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपनी शैक्षणिक यात्रा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

डॉ. अनुराधा की सफलता का एक विशेष सामाजिक संदेश भी है। अक्सर विवाह के बाद महिलाओं की उच्च शिक्षा और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच पीछे छूट जाती हैं, लेकिन उन्होंने यह साबित किया कि विवाह किसी महिला की शैक्षणिक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए पड़ाव के साथ आगे बढऩे का अवसर भी हो सकता है।

उनकी उपलब्धि इस सकारात्मक विचारधारा को सार्थक करती है कि 'बेटी को समय पर ब्याहो और बहू को आगे पढ़ाओ।Ó अर्थात जिस प्रकार बेटियों के भविष्य और समय पर विवाह की चिंता की जाती है, उसी प्रकार बहुओं की शिक्षा, प्रतिभा और व्यक्तिगत विकास को भी परिवार में प्रोत्साहन एवं सम्मान मिलना चाहिए।

इस उपलब्धि के पीछे डॉ. अनुराधा की मेहनत, लगन, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ-साथ उनके ससुराल पक्ष का सहयोग एवं प्रोत्साहन भी विशेष रूप से सराहनीय है। परिवार ने उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को समझते हुए उन्हें आगे बढऩे का अवसर और सकारात्मक वातावरण प्रदान किया। यह सहयोग इस बात का प्रमाण है कि परिवार का प्रोत्साहन मिलने पर महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

डॉ. अनुराधा अर्पण सारडा की यह सफलता समाज को एक सकारात्मक संदेश देती है कि महिलाओं की शिक्षा केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की प्रगति का आधार है। उनकी पीएचडी की उपाधि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो जिम्मेदारियों के साथ अपने अधूरे शैक्षणिक सपनों को पूरा करने की इच्छा रखती हैं।

उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि डॉ. अनुराधा भविष्य में भी शिक्षा, समाज और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान से महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal