| हैदराबाद में 50 करोड़ की लागत से बन रहे भव्य माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के चेयरमैन बने श्रीकांत (गोविंद) ईनाणी |
|
|
माहेश्वरी समाज के लिए हैदराबाद के कंडलकोया क्षेत्र में तीन एकड़ से अधिक भूमि पर लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन भव्य माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के चेयरमैन पद पर श्री श्रीकांत (गोविंद) ईनाणी का चयन किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से समाज को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक भव्य भवन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। माहेश्वरी भवन ट्रस्ट की नवगठित टीम में श्री राजगोपाल मांधना को प्रथम वाइस चेयरमैन, श्री महावीर लोया को द्वितीय वाइस चेयरमैन, श्री संजय कुमार सोमानी को मैनेजिंग ट्रस्टी तथा श्री दिलीप जाजू को जॉइंट मैनेजिंग ट्रस्टी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं श्री धनराज सोनी को ट्रेजरर एवं श्री शिवप्रसाद चांडक को जॉइंट ट्रेजरर बनाया गया है। लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस भव्य माहेश्वरी भवन में 100 कमरे, विशाल बैंक्वेट हॉल, तीन मध्यम आकार के सभागार, भव्य मंदिर, मनोरंजन केंद्र, 340 कारों की पार्किंग व्यवस्था, एम्फीथिएटर (खुला रंगमंच), स्विमिंग पूल सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह भवन सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस परियोजना से समाजबंधुओं को एक ही परिसर में विभिन्न आयोजनों के लिए सुविधाजनक एवं आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हो सकेंगी। ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन श्री श्रीकांत (गोविंद) ईनाणी सहित सभी पदाधिकारियों को समाजबंधुओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, समर्पण, सहयोग एवं सेवाभाव से भवन निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होगा। यह भव्य माहेश्वरी भवन आने वाले समय में समाज की एकता, संगठन, सामाजिक समरसता एवं प्रगति का महत्वपूर्ण प्रतीक बनेगा।
|
|
| 03 November 2026 |
| कैलाश टवाणी पाली दो संस्थाओं में निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित |