राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का आगूचा में धूमधाम से मनाया जन्मदिन

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या का जन्मदिन दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में आगूचा स्थित बाग वाले हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, भव्य आतिशबाजी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच समाजबंधुओं ने काल्या का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में विभिन्न स्थानों से पहुंचे सैकड़ों समाजबंधुओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

आगूचा माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्य अल्पेश काल्या ने बताया कि समारोह का शुभारंभ भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार काल्या ने अपने परिवार सहित भगवान बालाजी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा साथियों ने ढोल-नगाड़ों एवं भव्य आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। समाजबंधुओं ने काल्या को पुष्पमालाएं पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर, पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी धारण कराकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित समाजजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

समारोह में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य बसंतीलाल काल्या एवं लोकेश समदानी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राघव कोठारी, दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रादेशिक चुनाव अधिकारी हरीश पोरवाल, नवनिर्वाचित प्रादेशिक अध्यक्ष दीपक आगाल, महामंत्री तरुण सोमानी, भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा, नवनिर्वाचित नगर महामंत्री आशीष तोषनीवाल, चित्तौडग़ढ़ जिला अध्यक्ष मंगल भराडिय़ा, चंचल मंत्री, निर्मल गंगरानी, विनोद न्याति, दीपक सोनी एवं सौरभ जागेटिया की विशेष उपस्थिति रही।

इसके अलावा हुरड़ा तहसील माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अरविंद कुमार सोमानी, उपाध्यक्ष रामगोपाल काल्या, जिला सभा सदस्य मुकेश कुमार काल्या, नवीन शारदा, सुनील तोषनीवाल, शिवप्रकाश कास्ट तथा गुलाबपुरा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुमित काल्या सहित अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

आगूचा माहेश्वरी समाज से मुकेश कुमार सोमानी, केदारनाथ सोमानी, सुधीर सोनी, नवरत्न सोनी, गोपाल सोमानी, रितेश काल्या, अल्पेश काल्या, अंकित सोनी, रामप्रसाद सोमानी, कृष्णगोपाल एवं नितिन सोमानी सहित अनेक समाजबंधुओं ने समारोह में सहभागिता की।

महिला संगठन से रेखा देवी सोमानी, अंजना काल्या, सीमा काल्या, प्रियंका काल्या, वंदना काल्या एवं निकिता सोमानी उपस्थित रहीं। वहीं भीलवाड़ा से युवा साथी चिराग मंडोवरा, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, शैलेन्द्र कास्ट, सचिन काबरा, शुभांशु पटवारी, हिमांशु सोनी, वात्सल्य मूंदड़ा, प्रतीक, विजय तोषनीवाल एवं रोहन पोरवाल सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर काल्या परिवार से मनोरमा देवी काल्या, दिव्या काल्या एवं प्रिया काल्या सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। आगूचा माहेश्वरी समाज की ओर से बाहर से पधारे सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं, उपरणा एवं पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में समाजबंधुओं ने राजकुमार काल्या के प्रति स्नेह एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिव कास्ट ने किया, जबकि अंत में रामगोपाल काल्या ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal