दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव सम्पन्न

चित्तौडग़ढ़/सावा। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव सावा स्थित माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुए। निर्वाचन में चित्तौडग़ढ़ जिले के सावा निवासी दीपक आगाल प्रदेश अध्यक्ष एवं भीलवाड़ा के तरुण सोमानी प्रदेश महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव कार्यक्रम में दक्षिणी राजस्थान के छह जिलों भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा के युवा प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेंद्र गगरानी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया संगठन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए युवा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर हरीश पोरवाल, दिनेश काबरा एवं कल्पेश सोमानी ने भी चुनाव अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

निर्वाचन के पश्चात नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दीपक आगाल एवं महामंत्री तरुण सोमानी को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, इकाई अध्यक्ष नारायणलाल समदानी, सुभाष बाहेती, राष्ट्रीय खेल मंत्री शशांक बिड़ला, प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष लोकेश समदानी, नितेश लढ्ढा एवं शांतिलाल डाड की विशेष उपस्थिति रही। उपस्थित समाजजनों एवं युवा प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन में पश्चिमांचल क्षेत्र से भीलवाड़ा के राघव कोठारी के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की जानकारी भी दी गई। इस उपलब्धि पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

चुनाव कार्यक्रम में चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मंगल भराडिय़ा, ललित लढ्ढा, चंचल मंत्री, अनिल गदिया, निर्मल गगरानी, पंकज न्याति, भानु झंवर, सौरभ तोषनीवाल, निर्मल गंगरानी, अनुनय काबरा, अंशुमान बाहेती, सौरभ जागेटिया, प्रतीक आगाल, राजेश काकानी, अंकित जागेटिया, महेश गदिया, अंकित मालीवाल एवं शुभम भराडिय़ा उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा से निवर्तमान नगर अध्यक्ष अर्चित मूंदड़ा, निवर्तमान नगर महामंत्री अंकित लखोटिया, नगर अध्यक्ष रौनक भदादा एवं नगर महामंत्री आशीष तोषनीवाल ने भाग लिया। उदयपुर से आशीष मूंदड़ा, मयंक मूंदड़ा, सुदर्शन लढ्ढा, पुनीत हेड़ा, दिलीप मूंदड़ा एवं वीरेंद्र सोनी तथा राजसमंद से मुरली बिहानी, सौरभ लढ्ढा, कौशल कोठारी एवं विनय सोमानी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा क्षेत्र के प्रतिनिधियों सहित अश्विन ईनाणी, अंकुश ईनाणी एवं लखन माहेश्वरी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

सावा माहेश्वरी समाज के गणमान्यजनों में महेंद्र कोठारी, द्वारका आगाल, प्रदीप न्याति, अजय आगाल, नीलेश कोठारी एवं अवधेश नवल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लोकेश समदानी ने सभी चुनाव अधिकारियों, पदाधिकारियों, युवा प्रतिनिधियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal