श्री महेश सेवा समिति इचलकरंजी की 54वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा संपन्न

श्री महेश सेवा समिति की 54वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा संस्था के सभागृह में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभा में संस्था के नए भवन के लिए भूमि लेने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के मंत्री विनीत तोष्णीवाल, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नितिन धूत, इचलकरंजी तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष दयानंद बाहेती, कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा सौ. मंजू काबरा, जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष गोकुल बांगड़, समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष चंदनमल मंत्री, श्रीगोपाल दरगड़, ओमप्रकाश छापरवाल, रामनिवास मूंदडा तथा नंदकिशोर भूतड़ा की प्रमुख उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त संस्था के अध्यक्ष द्वारकाधीश सारडा, ट्रस्टी प्रमुख वेणुगोपाल मूंदडा, उपाध्यक्ष भंवरलाल लोहिया, सचिव लक्ष्मीकांत बांगड़, कोषाध्यक्ष श्रीकांत बंग, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अखिल बाहेती एवं महिला मंडल की अध्यक्षा सौ. संगीता मूंदडा उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा भगवान महेश के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात गत वर्ष दिवंगत हुए समाज के सदस्यों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष द्वारकाधीश सारडा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभा की प्रस्तावना प्रस्तुत की। उन्होंने संस्था के विकास एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महेश सेवा समिति के अंतर्गत नए भवन के लिए भूमि लेने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का उपस्थित समाजबंधुओं ने स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन किया तथा इस महत्वपूर्ण कार्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सभा में वरिष्ठ समाजसेवी चंदनमल मंत्री, बनवारीलाल झंवर, शिवभगवान तोष्णीवाल एवं गिरिराज मोहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भूमि की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाजबंधुओं से इस कार्य में एकजुट होकर तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। इसी क्रम में राजाराम भूतड़ा एवं अनिल हेड़ा ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इसके पश्चात ट्रस्टी प्रमुख वेणुगोपाल मूंदडा, सचिव लक्ष्मीकांत बांगड़ एवं विनीत तोषणीवाल ने संस्था की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों एवं भावी योजनाओं के संबंध में अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष श्रीकांत बंग ने सभा के समक्ष संबंधित विषयों एवं प्रस्तावों का वाचन किया, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।

सभा में समिति के सदस्य राजेश बालदी, सुरेश जाजू, राजेंद्र झंवर, अशोककुमार भूतड़ा, ओमप्रकाश दरक, हरीश सारडा, श्यामसुंदर धूत, रामअवतार सोनी, मिश्रीलाल जाजू, दिनेशकुमार मानधना, सत्यनारायण भांगडिय़ा, धनराज डालिया, बालकिशन टवाणी, पुरुषोत्तम चितलांगिया, सुबोधकुमार कांकाणी, ब्रजमोहन गट्टाणी, मेघराज बंग, भीकूलाल सारडा, नवलकिशोर बाहेती, कमलकिशोर मालपाणी, लक्ष्मीकांत मालपाणी एवं ओमप्रकाश तोतला सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, बंधु, बहनें एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सुव्यवस्थित सूत्रसंचालन राधेश्याम भूतड़ा एवं श्यामसुंदर झंवर ने किया। अंत में सचिव लक्ष्मीकांत बांगड़ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal