| नागपुर में श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत ऐप की डिजिटल लॉन्चिंग, समाज को आधुनिक तकनीक से जोडऩे की पहल |
|
|
नागपुर माहेश्वरी समाज की श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत द्वारा समाज को डिजिटल तकनीक से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत ऐप' की डिजिटल लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ऐप की डिजिटल लॉन्चिंग मुख्य अतिथि डॉ. शरद गोपीदासजी बागड़ी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपसभापति दिनेश राठी तथा विश्वस्त समिति के अध्यक्ष गिरधरलाल सिंगी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष गिरधर डागा, सचिव अजय मल्ल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिव बिनानी, गिरीश कोठारी, अभिषेक दम्मानी एवं राहुल मदन डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य समाज के सदस्यों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक-दूसरे से जोडऩा तथा सामाजिक गतिविधियों, सूचनाओं और संगठन से संबंधित जानकारियों के आदान-प्रदान को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाना है। ऐप के माध्यम से समाज में डिजिटल संपर्क और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है। श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत की यह पहल बदलते समय के अनुरूप समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजन में उपस्थित पदाधिकारियों ने इस प्रयास को समाज की संगठनात्मक मजबूती, आधुनिकता और आपसी संवाद को प्रोत्साहित करने वाला बताया। |
|
| 28 October 2026 |
| पंचांग और राशिफल |