माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान भीलवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी गठित

अंसल सुशांत सिटी स्थित श्री माहेश्वरी बालक छात्रावास संस्थान भीलवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्थान के सर्वांगीण विकास, छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने का संकल्प लिया।

नवगठित कार्यकारिणी में चांदमल सोमानी को अध्यक्ष, महावीर सोनी को उपाध्यक्ष, कैलाशचंद्र दरगड़ को सचिव, रामस्वरूप राठी को सहसचिव तथा राधेश्याम चेचानी (ढिकोलां) को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में कैलाशचंद्र काबरा, सुरेशचंद्र मंत्री, अरविंद चेचानी, राजेन्द्र राठी एवं मधुसूदन नौलखा का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चांदमल सोमानी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माहेश्वरी बालक छात्रावास समाज की अमूल्य धरोहर है। छात्रावास का विकास, व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग, आपसी समन्वय एवं सामूहिक प्रयासों से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व संचालन प्रभारी राधेश्याम चेचानी ने किया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी घनश्याम कास्ट, मनीष बल्दवा, रामकुमार जागेटिया, बद्रीनारायण लढ़ा, महेशचंद्र माहेश्वरी, गोपाल पोरवाल, अनूप कुमार भंडारी, बालकिशन काल्या, जगदीश सोमानी, आशीष झंवर एवं ब्रजमोहन सोमानी सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। महिला सदस्यों में राधा सोमानी, सुमित्रा दरगड़, मंजुला मंत्री, मंजुला चेचानी एवं रेखा हिंगड़ सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal