वरंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर के धर्मकर्ता मंडल में रमेशचंद बंग मनोनीत

वरंगल (तेलंगाना)। स्थानीय माहेश्वरी समाज के कर्मठ कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारिणी सदस्य रमेशचंद बंग को तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा प्रसिद्ध श्री भद्रकाली देवस्थानम् के नवनियुक्त धर्मकर्ता मंडल में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। राज्य सरकार द्वारा गठित इस धर्मकर्ता मंडल का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है। नवनियुक्त धर्मकर्ता मंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्टूबर 2026 को श्री भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। समारोह वरंगल पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्नेपुनेनी राजेंदर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रमेशचंद बंग सहित धर्मकर्ता मंडल के सभी नवनियुक्त सदस्यों ने अपने पद की शपथ ग्रहण की।

रमेशचंद बंग लंबे समय से माहेश्वरी समाज की सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका इस प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थान के धर्मकर्ता मंडल में मनोनयन माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का विषय है। शपथ ग्रहण समारोह में माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रहलाद सोनी ने बताया कि तेलंगाना सरकार द्वारा रमेशचंद बंग को श्री भद्रकाली देवस्थानम् के धर्मकर्ता मंडल में मनोनीत किया गया है।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal