लूणकरणसर में माहेश्वरी महिला समिति का पुनर्गठन संपन्न

उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में लूणकरणसर स्थित माहेश्वरी महिला समिति का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रादेशिक संगठन की ओर से निशा झंवर, विभा बिहानी एवं सीमा चांडक ने लूणकरणसर का दौरा कर स्थानीय महिला समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया में भाग लिया।

पुनर्गठन के अंतर्गत स्थानीय माहेश्वरी महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मंजू बूब को संरक्षिका, भगवती राठी को अध्यक्ष, विद्या लखोटिया को सचिव तथा ललिता राठी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा समाज की महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोडऩे की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सेवा, पारस्परिक सहयोग एवं संगठनात्मक एकजुटता को बढ़ावा देने की भावना व्यक्त की गई।

प्रादेशिक संगठन की प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजहित में रचनात्मक कार्यों को गति प्रदान करेगी। नई कार्यकारिणी के गठन से लूणकरणसर में माहेश्वरी महिला संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता और अधिक सुदृढ़ होगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal