| महेश शैक्षणिक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बने रामनिवास मूंदड़ा, लालचंद गट्टाणी सचिव निर्वाचित |
|
|
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अंतर्गत संचालित महेश शैक्षणिक सेवा ट्रस्ट की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस अवसर पर श्री रामनिवास मूंदड़ा को ट्रस्ट का अध्यक्ष तथा श्री लालचंद गट्टाणी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन आपसी सहमति एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। नवगठित कार्यकारिणी में श्री कैलाशचंद धूत को उपाध्यक्ष, श्री नंदकिशोर भूतड़ा को कोषाध्यक्ष तथा कोल्हापुर के श्री दिलीप बजाज को सहसचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री शांतिकिशोर मंत्री, श्री श्रीगोपाल दरगड़, श्री लक्ष्मीकांत मर्दा, श्री प्रकाश झंवर, श्री बनवारीलाल झंवर, श्री कमलेश राठी, श्री राधेश्याम भूतड़ा तथा जयसिंगपुर के श्री दीपक बियानी का चयन किया गया है। ट्रस्ट की नवगठित कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष श्री नटवरलाल बाल्दी को भी स्थान दिया गया है। वहीं कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नितिन धूत एवं सचिव श्री मुकेश खाबाणी पदेन सदस्य के रूप में ट्रस्ट से जुड़े रहेंगे। इस प्रकार नई कार्यकारिणी में अनुभवी पदाधिकारियों एवं समाज के सक्रिय सदस्यों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि महेश शैक्षणिक सेवा ट्रस्ट समाज में शिक्षा के प्रोत्साहन, शैक्षणिक विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य करने वाला महत्वपूर्ण संगठन है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वह शैक्षणिक सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए समाज के विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद परिवारों के शैक्षणिक उत्थान के लिए सार्थक पहल करेगी। नवगठित कार्यकारिणी के सर्वसम्मत चयन पर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके सफल, गौरवशाली एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नया नेतृत्व ट्रस्ट के सेवा कार्यों को नई दिशा एवं गति प्रदान करेगा। |
|
| 13 October 2026 |
| महेश शैक्षणिक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बने रामनिवास मूंदड़ा, लालचंद गट्टाणी सचिव निर्वाचित |
|
| 13 October 2026 |
| पंचांग और राशिफल |