कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पद पर नितिन धूत पुन: निर्वाचित

कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पद पर प्रसिद्ध उद्यमी एवं समाजसेवी नितिन धूत पुन: निर्वाचित हुए हैं। इचलकरंजी स्थित महेश सेवा समिति सभागृह में संपन्न चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनके निर्वाचन की घोषणा की गई। सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका तथा पूर्व कार्यकाल में किए गए कार्यों को देखते हुए समाजजनों ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए भारी बहुमत से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनर्निर्वाचन से माहेश्वरी समाज में हर्ष का वातावरण है।

उल्लेखनीय है कि कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को एकजुट रखने तथा सामाजिक विकास को गति देने के लिए निरंतर कार्यरत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन धूत इससे पूर्व भी तीन वर्षों तक जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक दायित्व निभा चुके हैं। उनके नेतृत्व एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रियता को देखते हुए समाज ने पुन: उन्हें संगठन की बागडोर सौंपी है।

नितिन धूत औद्योगिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। वर्तमान में वे महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के संचालक, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इचलकरंजी सेंटर के ट्रस्ट चेयरमैन, क्रेडाई इचलकरंजी के संस्थापक अध्यक्ष तथा वेस्टर्न महाराष्ट्र चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। व्यावसायिक क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन धूत ने जिला सचिव पद पर मुकेश खाबाणी का चयन किया है। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेशचंद्र दरगड़ तथा उपाध्यक्ष पद पर रामनारायण गट्टाणी, श्रीकांत बंग (इचलकरंजी), मनीष झंवर (करवीर) एवं दीपक बियाणी (जयसिंगपुर) का चयन किया गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अशोककुमार मंत्री तथा संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी बजरंगलाल काबरा को सौंपी गई है। सहसचिव पद पर शिवप्रसाद तापडिय़ा, सुरेंद्रकुमार हेड़ा एवं लक्ष्मीकांत बलदवा का चयन हुआ है।

नवगठित कार्यकारिणी में सांस्कृतिक मंत्री पद पर पूनमचंद बाहेती, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पद पर धनराज डालिया, जनसंपर्क मंत्री पद पर आनंद बांगड एवं संजय सारडा तथा आरोग्य मंत्री पद पर विनय बाल्दी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव के दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के प्रतिनिधि पद पर लालचंद गट्टाणी, चंद्रप्रकाश नवाल एवं वासुदेव बांगड का चयन किया गया।

इसी क्रम में महाराष्ट्र प्रदेश सभा की कार्यकारिणी के सदस्य पद पर श्यामसुंदर झंवर, टोडरमल बांगड, दामोदर बाहेती, रामनिवास मूंदडा, बालकिशन टुवाणी, मनोज कुमार राठी, रमाकांत मालू, दिलीप बजाज एवं दिनेश बांगड का चयन हुआ है।

चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सी.ए. घनश्याम सोनी ने निभाई। नितिन धूत के पुन: अध्यक्ष निर्वाचित होने तथा नवीन कार्यकारिणी के गठन पर समाज के विभिन्न स्तरों पर प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

समाजजनों को उम्मीद है कि नितिन धूत के अनुभवी नेतृत्व एवं नवीन कार्यकारिणी के सामूहिक प्रयासों से कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा की सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा समाज में एकता, सहयोग एवं सेवा की भावना को नई मजबूती प्राप्त होगी।

Recent News

Advertisement

Recent Edition

Copyrights © all rights reserved || Develop by : Deganahalchal